फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेडि़यों के हमले में महिला और दो बच्चे जख्मी

Thu, 16 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। फखरपुर ब्लॉक के भेड़िया प्रभावित इलाकों में भेडि़यों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भेड़ियों ने अलग-अलग गांवों में दो बच्चों और एक महिला पर हमला कर दिया, सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। हमलावर भेड़िये को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन




मंझारा तौकली के कोदहियनपुरवा निवासी वार्तिका (3) बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास घर के सामने खेल रही थी। तभी खेत में छिपा भेड़िया अचानक उस पर झपट पड़ा और उसकी गर्दन व चेहरे को जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने हांका लगाया तो भेड़िया बच्ची को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया।


कुछ देर बाद चिड़िमारनपुरवा गांव में भी घर के पास मौजूद किशन (6) पर भी भेड़िये ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब तक गांव के लोग और परिजन दौड़ते, तब तक भेड़िये ने बच्चे की पीठ व चेहरे को नोच कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा गोड़हिया नंबर एक के ठगपुरवा निवासी महादेव की पत्नी पर भी खेत जाते समय भेड़िये ने हमला कर चेहरे और गर्दन को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन



तीनों घायलों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है। सभी को एंटी रैबीज और अन्य आवश्यक दवाएं दी गईं।

डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है, हमलावर भेड़िये की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश में टीमें लगी हुई हैं। भेड़िया प्रभावित इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें