फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेनिंग देकर आशा और एएनएम को बनाया जाएगा दक्ष

Wed, 15 Oct 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सभी ब्लॉकों में उम्मीद परियोजना का विस्तार किया जाएगा। इससे ग्रामीण स्तर पर मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। मंगलवार को सीएचसी जरवल के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा की अध्यक्षता में क्रॉस लर्निंग विजिट की बैठक हुई जिसमें परियोजना संचालन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि यह परियोजना मोबियस फाउंडेशन के सहयोग और पॉपुलेशन फाउंडेशन के माध्यम से संचालित हो रही है। बैठक में बीके जैन और डॉ. शोभा ने बताया कि काउंसलिंग कार्नर स्थापित किए गए हैं और आशा, एएनएम और सीएचओ को प्रशिक्षण देकर उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि की जाएगी।


बैठक एवं विजिट के दौरान सीएचसी जरवल के अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश, डीपीएम-एनएचएम सरजू खान, मोबियस फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रभात कुमार, पीएफआई की राज्य निदेशक शिल्पा नायर, डोनर प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




पूर्व में इन 9 ब्लॉकों में चल रही थी परियोजना

पहले यह परियोजना जिले के नौ ब्लॉकों मोतीपुर, शिवपुर, तेजवापुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, फखरपुर, कैसरगंज, जरवल और बलहा में संचालित थी। अब इसे सभी 14 ब्लॉकों में विस्तारित किया गया है।



इन बिंदुओं पर हुआ मंथन

क्रॉस लर्निंग विजिट के दौरान प्रतिभागियों ने काउंसलिंग कार्नर का निरीक्षण किया और परामर्श सेवाओं की उपयोगिता पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने अपने-अपने ब्लॉकों में उम्मीद परामर्श केंद्रों की स्थापना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें