फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मौसम बदलने के साथ बढ़े खांसी बुखार और निमोनिया के मरीज

Mon, 02 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाबागंज पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।      -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सभी प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसम परिवर्तन के चलते खांसी, बुखार और निमोनिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन



बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयोजित मेले में कुल 45 मरीजों का परीक्षण किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने सभी की जांच कर आवश्यक दवाएं एवं परामर्श दिया।

पंजीकृत मरीजों में मैनुद्दीन, जाफरून, दीपक वर्मा, हसरतुन, अनुज शर्मा, कौसर अली, रंगीलाल, गोगे व रवि पाठक सहित कुल 48 मरीज शामिल रहे। मेले के संचालन में आयुष फार्मासिस्ट समीम अहमद, एलटी यशवंत कुमार, मनोज श्रीवास्तव तथा स्टाफ नर्स रेनू कुमारी ने पंजीकरण, जांच एवं अन्य व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन



नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा में 45 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों में खांसी, बुखार, दाद, खुजली, पसली चलना तथा निमोनिया के लक्षण पाए गए। रिहाना, साजिया, रमेश वर्मा, सोनू, अयान व रिंकू देवी आदि मरीजों का उपचार किया गया।


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. शुएब की मौजूदगी में सर्वजीत, परवीन, बड़कऊ, आयशा व बहाऊ सहित आठ मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स एवं एलटी उपस्थित रहे।


धरसवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौहरा में आयोजित मेले में 35 मरीजों का परीक्षण किया गया। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित रहे। सभी को आवश्यक दवाएं दी गईं। इस दौरान स्टाफ रेखा वर्मा, खुशी तथा फार्मासिस्ट बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें