फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धू-धूकर जले तार, आपूर्ति ठप

Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर के खैराबाजार में जलते तार।
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। विकासखंड क्षेत्र के खैराबाजार में बीते सोमवार की देर रात अचानक बिजली के तार धू-धूकर जलने लगे। इससे कस्बा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग द्वारा इसे ठीक न कराए जाने से मंगलवार देर शाम तक इलाके की बिजली गुल रही। ऐसे में कस्बावासी उमसभरी गर्मी में बिजली-पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

खैराबाजार के उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति कराने के लिए बाजार में स्थापित ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन गुजरी है। सोमवार देर रात अचानक एलटी लाइन जलने लगी। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फखरपुर उपकेंद्र को दी। उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी मुन्ना, सूर्यांश, शरीफ, अभय, अल्ताब, गुड्डू आदि का आरोप है कि बीते तीन दिनों से लगातार एलटी लाइन में फॉल्ट आ रहा है, लेकिन विभाग इसी पुरानी जर्जर लाइन से कस्बे की बिजली आपूर्ति कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की देर रात केबल जल गया, लेकिन विभाग ने अभी तक इसे ठीक नहीं कराया है। इससे कस्बे की पांच सौ से अधिक की आबादी 24 घंटे से बिजली-पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें