फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो घंटे में फिर टूटा तार, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
धरसवां में लगातार तीसरे दिन लाइट न होने के कारण प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
धरसवां। धरसवां गांव में करीब 20 घंटे तक टूटकर सड़क पर पड़ी एलटी लाइन को रविवार को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन दो घंटे में लाइन दोबारा टूट गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नई लाइन लगाकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे गिलौला उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


धरसवां गांव की विद्युत आपूर्ति श्रावस्ती जिले के विद्युत उपकेंद्र गिलौला से होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिछाई गई एलटी लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं। इसके बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लाइन बदलने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस संबंध में उपखंड अधिकारी परविंदर सिंह ने बताया कि समस्या की जानकारी है और इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द से जल्द समस्या दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें