फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में भाजपा को दिलाएं जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। बलहा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री ने विधानसभा के कई गांवों में बैठक कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता मनोयोग से जुट जाएं। उप चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएं, जिससे पार्टी को मजबूती मिले।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने मिहींपुरवा में स्थित नवयुग इंटर कॉलेज में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के संग बैठक कर संगठन की नब्ज टटोली।
बैठक में रमापति शास्त्री ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने गांव में महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के मोर्चा प्रमुख बना लें तथा अपने गांव में जनहित से संबंधित समस्याओं को रजिस्टर पर लिखें, जिसका समाधान पार्टी के नेताओं व सरकार के मंत्रियों की ओर से गांव-गांव चौपाल लगाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसमस्या के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को भी बलहा की धरती पर लाना पड़ा तो लाऊंगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत से पार्टी की मजबूती बनेगी। इस मौके पर बलहा विधानसभा क्षेत्र संयोजक योगेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरचंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, आकाश मदेशिया, विमल पोरवाल, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें