फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे होली का पर्व

Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला गुदड़ी स्थित होली समिति के महामंत्री सुमित खन्ना के आवास पर मंगलवार को बहराइच होली समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊजी ने की। पदाधिकारियों ने होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण व हाईटेक अंदाज में मनाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर मंथन कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि रंगों को खेलने का सिलसिला 12 मार्च से ही शुरू कर दिया जाएगा। होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि 11:45 पर शुभ मुहूर्त के बाद शुरू हो जाएगा। वहीं 14 मार्च को मुख्य होली का पर्व धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण गोपाल तायल, सुदामा मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, युवराज यज्ञसैनी, अमित टंडन, मनीष रस्तोगी, आनंद कुमार, उमाशंकर सोनी आदि मौजूद रहे।
घंटाघर पर होगी चिता भस्म मसान होली
होली समिति के तत्वावधान में श्रीमहाकाल सेवक मंडल द्वारा 13 मार्च को होलिका दहन के मौके पर शहर के घंटाघर पार्क पर रात नौ बजे से चिता भस्म मसान होली का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बरेली, लखीमपुर, लखनऊ व अन्य जिलों के कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन

नरसिंह शोभायात्रा में होली खेलेंगे रघुवीरा
बहराइच होली समिति ने इस बार 14 मार्च की सुबह नौ बजे से नरसिंह शोभायात्रा की शुरूआत के साथ होली पर्व को मनाने की तैयारी की है। शोभायात्रा शहर के पंचायती मंदिर से होकर छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल तिराहा होते हुए चौक् बाजार स्थित श्रीहनुमान जी मंदिर पर आकर समाप्त हो जाएगी। यात्रा में भगवान स्वरूप प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण जी फूलो व रंगों से शहरवासियों को सराबोर करेंगे। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूल वर्षा के साथ स्वागत करने की भी व्यवस्था बनाई गई है।
घंटाघर पर होगा होली मिलन व उपाधि वितरण
14 मार्च को होली पर्व की शाम को घंटाघर के मैदान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले से आए लोग आपस में एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई देंगे। वहीं जिले के गणमान्य लोगों को उपाधि भी प्रदान किया जाएगा।
15 को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
सोशल मीडिया पर अपनी गायकी से पहचान बनाने वाले प्ले बैक सिंगर झुल्लुर दादा अपने गु्रप द्वारा 15 मार्च को सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हास्य, व्यंग, ग्रुप नृत्य, गीत आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके अलावा 15 मार्च को ही शहर के त्रिमुहानीघाट स्थित श्रीहनुमान मंदिर पर भी होली मिलन, भजन, कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम कराया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें