फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिप्सी के आगे आया बाघ, घूमते दिखे हाथी

Wed, 05 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 कतर्नियाघाट में पयर्टकों को जंगल सफारी के दौरान दिखा बाघ।
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण में सोमवार को जंगल सफारी के दाैरान लखनऊ से आए पर्यटक की जिप्सी के आगे बाघ आ गया। यह देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


उन्होंने रोमांचित होकर तस्वीरें लीं और वीडियो बनाया।

बाघ जंगल से निकलकर पगडंडी पर कुछ देर घूमने के बाद फिर जंगल में चला गया। थोड़ा आगे बढ़ते ही हाथियों का झुंड दिखाई दिया। सफारी के दौरान चीतल का झुंड, मोर, गिद्ध और अन्य दुर्लभ वन्य जीव भी दिखे। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण में खुलेआम घूमने वाला बाघ, तेंदुआ, हाथी, चीतल आदि की चर्चाएं सुनकर लागातार पर्यटक वन्यजीव का दीदार करने के लिए आते हैं। इस बार आए पर्यटकों को भी वन्यजीवों ने निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें