फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चनैनी गांव के पास वन्यजीव ने बछिया को बनाया शिकार

Sun, 28 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नवाबगंज के चनैनी गांव के पास वन्यजीव के हमले में मवेशी की मौत के बाद जमा भीड़। - संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। चनैनी गांव में शनिवार देर शाम एक हिंसक वन्यजीव ने बछिया को शिकार बना लिया। यह घटना गांव के पूरब दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बाग में हुई। बछिया के अवशेष मिलने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



वन विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। वन विभाग अभी हमलावर वन्यजीव की पहचान करने में जुटा है। बछिया के अवशेष और घटनास्थल की स्थिति देखकर ग्रामीण बाघ के हमले की आशंका जता रहे हैं, हालांकि जिस स्थान के आसपास बछिया के अवशेष मिले हैं, वहीं बृहस्पतिवार को बाघ ने हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया था।


इस संबंध में अब्दुल्लागंज रेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया कि अब्दुल्लागंज जंगल क्षेत्र में चार-पांच तेंदुओं का मूवमेंट हैं और संभव है कि उन्हीं में से किसी ने बछिया का शिकार किया हो। वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें