हाथियों के हमले में मृतक मैनेजर उर्फ राधेश्याम ने शादी नहीं की थी, वह चित्रकारी कर के अपना गुजारा करता था। परिवार में उसके भतीजे थे लेकिन वह अपने दोस्त कुरकुरी कुआं गांव निवासी रामजीत वर्मा के यहां रुकता था।
हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत का है दूसरा मामला
जनवरी माह में जंगली हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 10 जनवरी को कतर्नियाघाट रेंज के ही बर्दिया गांव निवासी सुरेश को खेत की रखवाली के दौरान हाथियों ने कुचलकर मार डाला था। दो घटनाओं के बाद अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग आक्रोशित भी हैं।