फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में मौलाना ने पढ़ी नमाज: कंडक्टर पर यात्रियों को उठाकर नमाज पढ़वाने का आरोप, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 03 Dec 2022 10:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक मौलाना द्वारा चलती बस में सीट पर बैठ कर नमाज पढ़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वहीं वीडियो के साथ जारी हुए संदेश में रोडवेज बस बहराइच डिपो की होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बस में नमाज पढ़ता व्यक्ति - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति चलती बस में नमाज पढ़ रहा है। वायरल वीडियो बहराइच से कानपुर जा रही एक बस का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इससे पहले लखनऊ के लुलु मॉल से इसी तरह का मामला सामने आ चुका है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक मौलाना द्वारा चलती बस में सीट पर बैठ कर नमाज पढ़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वहीं वीडियो के साथ जारी हुए संदेश में रोडवेज बस बहराइच डिपो की होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो के साथ जारी संदेश में दावा किया गया है कि यह वीडियो रोडवेज बस संख्या यूपी 40 टी 3906 का है। साथ ही संदेश में कंडक्टर पर यात्रियों को सीट से उठाकर नमाज पढ़वाने का आरोप भी लगाया गया है। 
विज्ञापन

साथ ही प्रकरण पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन, परिवहन मंत्री से उचित कार्यवाही की मांग की गई है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नही करता है। वही इस संबंध में जब आरएम अंकुर विश्वास से बात की गई तो उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से मामले की जांच करवाने और कार्यवाही करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें