फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टेपरा गांव में आग ताप रहे बालक पर वन्यजीव का हमला, गंभीर

Tue, 11 Nov 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
टेपरा में वन्यजीव के हमले में घायल विजय कुमार।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील के टेपरा गांव में रविवार की देर रात घर के सामने आग ताप रहे बालक पर अचानक एक वन्यजीव ने हमला कर दिया। बालक का चेहरा और गला बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हमलावर वन्यजीव मौके से भाग गया और बच्चे की जान बच सकी।
विज्ञापन



घायल बालक विजय कुमार (6) को परिजन तत्काल महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हमला भेड़िये द्वारा किया गया है, जबकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि मौके पर टीम को भेज कर जांच करवाई गई है। बच्चे के चेहरे, गले व शरीर के अन्य स्थानों पर पंजों के निशान पाए गए हैं, लेकिन यह हमला किसी बड़े जानवर द्वारा किया गया प्रतीत नहीं होता है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि आसपास के खेतों में गन्ना या घना झाड़-झंखाड़ नहीं है, जिससे किसी बड़े वन्यजीव के छिपने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, जहां एक जंगली बिल्ली दिखाई दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमला उसी ने किया होगा।


वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भेड़िये या अन्य वन्यजीवों की निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


पहले भी भेड़िये के हमलों से कांपा था इलाका

महसी और आसपास के क्षेत्र में इससे पहले भी भेड़िये के हमले हो चुके हैं। वर्ष 2024 में महसी क्षेत्र में भेड़िये के हमले में कई लोग घायल हुए थे।
इस वर्ष भेड़ियों का उत्पात कैसरगंज क्षेत्र में रहा, अगस्त से अक्तूबर के बीच मंझारा तौकली गांव में भेड़ियों के हमलों से बुजुर्ग दंपती समेत 7 लोगों की मौत हुई और 60 से अधिक लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें