फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व दो बच्चे गंभीर

Fri, 02 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत मझौवा बुजुर्ग निवासी शिशुपाल राव (40) बुधवार को पत्नी संगीता देवी (34) और बेटे प्रियांशु (12) व सुहांशु (08) के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर जिले के रेवान गए थे। बृहस्पतिवार को वहां से घर लौट रहे थे। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर सीतापुर जिले के रेउसा के पास इनकी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को रेउसा सीएचसी भेजवाया जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां संगीता को मृत घोषित कर दिया गया। शिशुपाल, प्रियांशु व सुहांशु का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें