फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला दबोचा

Sat, 31 Oct 2015 11:37 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट भेजने वाले की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शनिवार को हिंदू संगठनों ने नानपारा में मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था कि वाट्सएप पर एक युवक की ओर से एक देवता का आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया गया था। पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था।

 लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इससे आक्रोशित हिंदू संगठन रामलीला कमेटी, हिंदू युवा वाहिनी, वंदेमारतम टीम आदि के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नानपारा-बहराइच मार्ग पर विश्वनाथ मंदिर के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक बीके सिंह ने मौके पर पहुंचकर नामजद युवक मोहल्ला तोपखाना निवासी सुहेल खान पुत्र सलीम की गिरफ्तारी सुबह किए जाने व जेल भेज दिए जाने की जानकारी दी। जिसके बाद मार्ग जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें