फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शराब का पैग बनाने से मना करने पर पत्नी को पीटकर घर से भगाया

Tue, 08 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न व महिला हिंसा का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटकर घर से निकाल दिया क्योंकि उसने शराब का पैग बनाने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति व ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के अरनवा निवासी पूनम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका विवाह दो वर्ष पहले नानपारा के कौव्वाभारी निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सुनील व ससुर शिवराज दहेज के लिए बहाने बनाकर पीटते थे। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे पति सुनील ने शराब का पैग बनाने के लिए कहा। मना करने पर गालियां दीं और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इतने से मन नहीं भरा तो रविवार की सुबह पीटकर घर से निकाल दिया। 30 हजार रुपये लिए बिना वापस न आने की बात कही। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि सुनील व शिवराज पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें