फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 08 Jul 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत महसी के मजरा टेपरा निवासी मुन्नी देवी (23) का शव सोमवार की रात फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र के अजयपुर निवासी मुन्नी का विवाह चार साल पहले टेपरा निवासी प्रभु निषाद के साथ हुआ था। मुन्नी का शव सोमवार की रात उनके घर में मफलर के फंदे से लटकता मिला। ससुरालीजनों के मुताबिक मुन्नी देवी ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, ग्रामीणों में हत्या की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें