फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर की टक्कर से वेल्डिंग कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह साइकिल से दुकान जा रहे वेल्डिंग कारोबारी की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना से कारोबारी के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली कैसरगंज के कोनारी बंगला निवासी देवदत्त मिश्रा (55) वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। वह रोज की तरह रविवार सुबह साइकिल से कैसरगंज स्थित अपनी वेल्डिंग की दुकान जा रहे थे।
हाईवे पर जमल्दीपुर गांव के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी साइकिल में टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें