फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोंडा में बनेगी तीसरी लाइन, आज से 10 जुलाई तक निरस्त रहेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते बहराइच जिले की सभी रेल सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 22 जून से 10 जुलाई के बीच बहराइच होकर चलने वाली सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच रेलवे स्टेशन के अधीक्षक परशुराम ने बताया कि 05131 गोरखपुर-बहराइच और 05132 बहराइच-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें 22 जून से 10 जुलाई तक सुभागपुर तक ही संचालित होंगी तथा सुभागपुर-बहराइच के बीच उनका संचालन निरस्त रहेगा।
इसके अलावा 14213 वाराणसी-बहराइच और 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस 22 जून से 10 जुलाई तक अयोध्या तक ही चलेंगी। इस अवधि में अयोध्या-बहराइच रेलखंड पर इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं डेमू और मेमू ट्रेनें भी बंद रहेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें