फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी सर्दी बीती, अब दिखे तेवर

Sat, 16 Jan 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आधी सर्दी बीतने के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई दिनों से खुशनुमा मौसम का आनंद उठा रहे लोग शनिवार को सिहर उठे।
विज्ञापन


पूरे दिन बहराइच में धुंध छाई रही और तेज बर्फीली हवा चली। इसके चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट आ गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की ही गिरावट दर्ज की गई।

लोगों का पूरा दिन ठिठुरते हुए बीता। मौसम वैज्ञानिक  अगले हफ्ते ठंड में और इजाफा होने के आसार जता रहे हैं।

इस बार मकर संक्रांति तक मौसम खुशगवार बना रहा। गुलाबी ठंड के कारण लोग काफी राहत महसूस कर रहे थे कि शनिवार को अचानक मौसम बदल गया।

लोग सुबह उठे तो तेज बर्फीली हवा से उनका सामना हुआ। बदली छायी रही। दोपहर 12 बजे तक पछुवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

12:30 बजे के करीब सूरज चमका तब लोगों में धूप की थोड़ी आस जगी लेकिन सर्द हवा के कारण मामूली धूप गलन से राहत नहीं दे सकी। रोज छतों पर धूप में बैठने वाले लोग रूम हीटर जलाकर तापते नजर आए।
विज्ञापन


गुरु गोविंद सिंह जयंती पर कई स्कूलों में तो छुट्टी थी लेकिन कुछ पब्लिक स्कूल खुले थे। इसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चे सिहरते हुए गए।

दफतरों के लिए निकले लोग भी आम दिनों की अपेक्षा खुद को ज्यादा ढंककर निकले। मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

बर्फीली हवा के चलते अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 18 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलाव न जलने से दिक्कत

ठंड में इजाफा होने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। शहर और ग्रामीण अंचलों में कहीं भी अलाव नहीं जल रहे। ऐसे मेें मजदूरी पेशा, रिक्शा चालक व अन्य राहगीरों को ठिठुरते हुए ठंडक का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सभी एसडीएम को अलाव जलवाने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह का कहना है कि अचानक ठंड बढ़ी है। ऐेसे में सभी उपजिलाधिकारियों को गंभीरता पूर्वक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं।

औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर कहीं लापरवाही मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें