फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, अर्द्धनिर्मित तमंचे समेत हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेचने के लिए तैयार किए जा रहे अवैध असलहे के फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। छापेमारी के दौरान अर्द्धनर्मित तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए एसपी सुजाता सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर धोबियाहार गांव में अवैध असलहे की फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिसमेें असलहे का निर्माण हो रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने छापेमारी की तो मौके से नाल, धौकनी, अवैध निर्मित तमंचा 12 बोर, तमंचा बनाने की बाडी, लोहे की चादर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रामपुर धोबियाहार निवासी बुद्विसागर पुत्र विशेश्वर के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें