फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जल शक्ति मंत्री ने देखा गिरिजापुरी बैराज

Fri, 12 Sep 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 गिरिजापुरी बैराज का निरीक्षण करते जल श​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।- स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग के साथ बृहस्पतिवार को गिरिजापुर बैराज का निरीक्षण किया। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कटान रोधी कार्य के साथ जहां गांवों को बचाने के लिए कटान रोधी कार्य कराया जाना हो, उसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश किया।
विज्ञापन



उन्होंने बैराज का निरीक्षण कर नदियों का जल स्तर, वाटर डिस्चार्ज तथा बैराज की क्षमता के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम चहलवा, विजय नगर, मोहरावा व जंगल गुलरिहा के कटान पीड़ितों ने जल शक्ति मंत्री से मिल कर गांव को बाढ़ से सुरक्षित कराने की मांग की।

इस पर मंत्री ने इन गांवों को बचाने के लिए कटान रोधी कार्य का प्रस्ताव तैयार करने व सिल्ट सफाई के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सीडीओ मुकेश चन्द्र, अधीक्षण अभियंता सिंचाई रजनीकांत अग्रवाल व बाढ़ खंड के श्यामजी चौबे, विभागाध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें