फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर चीनी मिल के गोदाम सील

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
चीनी मिल का गोदाम सील करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलवरिया चीनी मिल सत्र 2015-16 में किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान अब तक काश्तकारों को नहीं कर पाई है। चीनी मिल पर 53.53 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इस मामले में किसानों ने शासन और प्रशासन में शिकायत की तो चीनी मिल को नोटिस जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ। जिसके चलते सोमवार को जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने चीनी मिल पहुंचकर मिल का गोदाम सील कर दिया। साथ ही पखवारे भर में गन्ना किसानों को भुगतान करने के निर्देश मिल प्रशासन को दिए गए हैं। 
विज्ञापन


चिलवरिया में स्थित सिंभावली शुगर मिल किसानों से खरीदे गए गन्ने के भुगतान में कोताही बरत रहा है। इसके चलते एक माह पूर्व चीनी मिल प्रशासन को गन्ना विभाग की ओर से किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया। फिर पुन: रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन चीनी मिल प्रशासन ने भुगतान की कवायद शुरू नहीं की।

मिल प्रशासन की इस अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए गन्ना आयुक्त ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत डीएम ने तहसीलदार राकेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन व सहकारी समिति सचिव राजेश कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर चीनी मिल का गोदाम सीज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चिलवरिया चीनी मिल पर 53 करोड़, 53 लाख 66 हजार की बकायेदारी है। नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया भुगतान न करने पर सोमवार को टीम के साथ चीनी मिल पहुंचकर चीनी मिल के गोदाम को सील कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन को पखवारे भर में किसानों का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर चीनी मिल प्रशासन भुगतान करने में फिसड्डी रहा तो गोदाम की चीनी की बिक्री कर किसानों का भुगतान किया जाएगा। 

उधर, डीएम अजय दीप सिंह ने बताया कि किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के कारण सिंभावली शुगर्स लिमिटेड इकाई चिलवरिया के विरुद्ध आरसी जारी की गई थी। उसी के तहत 53 लाख 53 करोड़ 66 लाख की वसूली के लिए कार्रवाई की गई। चीनी मिल के तीन गोदामों को सीज कर कुर्की की औपचारिकताएं हुईं। इन तीनों गोदामों में 75004 क्विंटल चीनी उपलब्ध थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें