फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को प्रेरणा दे रहे विवेकानंद के विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। प्राईवेट व सरकारी संस्थानों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से परिचर्चा व गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। जिसमें युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

शहर के कल्पीपारा में स्थित मानस इंटर कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता विभाग सह संयोजक रुद्र त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर चर्चा की। जिला संयोजक आदर्श शुक्ला ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
अभाविप की ओर से महसी में रविकांत दीक्षित, पयागपुर में आशुतोष मिश्रा, असम चौराहा में सौरभ मिश्रा, भग्गड़वा में आकर्षित जायसवाल, शिवपुर में धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रज्ज्वल मिश्रा, अंकित, सुशांत जायसवाल, मोहित मिश्रा, उत्कर्ष प्रताप सिंह मौजूद रहे। मिहींपुरवा विकास खंड के एसपीवीपी इंटर कॉलेज में अमित गोंड की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी। जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

किसान पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना रहे। कार्यक्रम में सचिव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। जब तक उद्देश्य की प्राप्ति न हो, तब तक निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह, अमित कुमार सिंह राठौर, प्रांत उपाध्यक्ष पंकज सिंह, निखिल, दिव्यांशी मिश्रा, सीमा तिवारी, मुस्कान सिंह, युवराज सिंह मौजूद रहे।
मिहींपुरवा में स्थित सर्वोदय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद संघर्षशील, कर्मठ व युवा महापुरुष थे। ऐसे में छात्र उनके पदचिह्नों पर चलकर अपने को आत्मसात करें। इस दौरान बैजनाथ श्रीवास्तव, ललन कुमार, गंगाराम, सुदर्शन समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिसिया नगर में स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती भारत विकास परिषद की ओर से मनाया गया। मुख्य अतिथि एकल विद्यालय देवीपाटन मंडल प्रभारी शीतल प्रसाद अग्रवाल रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य घनश्याम बाजपेई, पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद, प्रेम गोयल, सरोज कुमार सिंह, सुदीश अग्रवाल, श्रवण मित्तल आदि मौजूद रहे।
शहर के सिविल लाइन स्थित नेहरू युवा केंद्र परिसर में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक नीलम शुक्ला रहीं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करने की बात कही। इस दौरान संचालक सुंदरलाल अवस्थी, विकेश, आसरा, मंजू, प्रियंका कनौजिया, सविता, सुधाकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समाज में उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवानंद सिंह, राष्ट्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, सर्वोत्तम कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ पांडेय, राहुल सिंह, रवि प्रताप सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वयंसेवकों के बीच भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण में हुजूरपुर के स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी प्रथम, मुकेश कुमार मिहींपुरवा द्वितीय और रमेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में रिसिया के स्वयंसेवक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि बलहा के दिनेश प्रजापति द्वितीय और मोहम्मद अकबर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें