फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने घेरा थाना

विज्ञापन
पयागपुर के इमलियागंज में छुटटा मवेशियों से परेशान होकर थाने का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। इमलियागंज के ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों से परेशान होकर रविवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पांच लोग मवेशियों को खेतों में छोड़ रहे हैं, जिससे उनकी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। एसओ ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत इमलियागंज के तमाम ग्रामीण थाने पहुंचे और छुट्टा जानवरों के आतंक से आजिज होकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के कारण उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। खेत में लगी फसलों को मवेशियों ने चर डाला।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पांच लोग मवेशियों को प्रतिदिन छोड़ देते हैं। शिकायत पर सभी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। एसओ ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। ग्रामीणों ने गांव निवासी गोबर पुत्र सियाराम, महंगू पुत्र पुलेराज, लालू पुत्र मिश्रीलाल, कुंवारे पुत्र मंशाराम और किशुन पुत्र गया प्रसाद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर अनुज वर्मा, रामकुमार, धर्मेंद्र, संदीप, राहुल, राजकुमार, कौशल वर्मा, दद्दन, गुलाम, वारिस अली, अजय वर्मा, सूरज, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें