फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा लगाकर बनाया लकड़ी का पुल

Mon, 19 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बर्दिया व फकीरपुरी मार्ग पर स्थित नाले से आवागमन करने के लिए पुलिया निर्माण को शासन ने हरी झंडी दी थी। लेकिन ठेकेदार काम बीच में छोड़कर खिसक गया। छह माह तक ग्रामीणों ने इंतजार किया।
विज्ञापन


इसके बाद चंदा इकट्ठा कर लकड़ी का पुल बना दिया। इसी पुल से दोनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। लकड़ी का पुल तैयार होने के बाद से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

विकासखंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत बर्दिया व फकीरपुरी गांव के ग्रामीणों के रास्ते में नाला पड़ता है। इस नाले पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आंदोलन किया। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिया निर्माण को हरी झंडी दी गई। आठ माह पूर्व पुलिया का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन


लेकिन दोनों तरफ दीवारें बनाने के बाद ठेकेदार खिसक गया। ग्रामीणों ने कई महीने इंतजार किया, लेकिन काम शुरू न होने पर ब्लॉक मुख्यालय और तहसील के अधिकारियों को सूचना दी।

लेकिन पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हुआ। बरसात के कारण लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। कमर भर पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक समस्या होती थी। इस समस्या को देखते हुए गांव के लोगों ने स्वयं पुलिया निर्माण करने की योजना बनाई।

बर्दिया गांव निवासी कय्यूम अंसारी, तनवीर अंशारी, श्यामपाल चौधरी ने बताया कि पांच हजार रुपये चंदा इकट्ठा कर बांस, बल्ली और पटरे का इंतजाम किया गया। उसी से पुल तैयार किया गया। जिससे ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें