फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के सेमरीघटही गांव के मजरा गिरधरपुर निवासी एक ग्रामीण बीती देर रात पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान पुल के पास पहुंचने पर तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरीघटही गांव के मजरा गिरधरपुर निवासी इतवारी लाल (40) पुत्र अशर्फीलाल शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पैदल घर आ रहा था। गांव से कुछ दूरी पर स्थित 26 नंबर पुल पर पहुंचते ही झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने इतवारी लाल पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया। ग्रामीणों की मदद से घायल इतवारीलाल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाकर भर्ती कराया गया।
तेंदुए के हमले की जानकारी ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी। शनिवार को सुबह वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल ग्रामीण को आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें