फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर बनवाई सड़क

विज्ञापन
महसी के शिवगढ बेटौरा संपर्क मार्ग की पटाई करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में शिवगढ़-बेटौरा संपर्क मार्ग कच्चा होने के साथ बदहाल हो गया था। सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर तहसील के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इस पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर 300 मीटर सड़क का निर्माण करवाया। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी हो गई है। वहीं, ग्रामीणों में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में शिवगढ़-बेटौरा संपर्क मार्ग कच्चा बना हुआ है। इस मार्ग की लंबाई 300 मीटर है। मार्ग कच्चा होने के साथ ही बदहाल हो गया था। सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। थोड़ी सी बारिश होने पर ही सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। वाहन निकलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार था। लोग सड़क पर गिरकर आए दिन चोटिल भी हो जाते थे।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर तहसील के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन ग्राम प्रधान के साथ तहसील के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इस पर गांव के लोगों ने चंदा एकत्रित कर सड़क को दुरुस्त कराया। सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन मेें आसानी हो गई है।
विज्ञापन

कथावाचक व समाजसेवी पंडित उत्तमदास तिवारी ने बताया कि अधिकारियों के ध्यान न देने पर यह कदम उठाया गया है। यह प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कराने के लिए छह माह से लगातार अफसरों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
इन ग्रामीणों ने दिया चंदा
गांव निवासी समाजसेवी पंडित उत्तमदास तिवारी की अगुवाई में कपिल यादव, रामप्रसाद तिवारी, नीरज तिवारी, रंजीत दीक्षित, अनिल तिवारी, एडवोकेट मनोज तिवारी ने 500 रुपये से लेकर एक-एक हजार रुपये तक सहयोग किया। साथ ही ग्रामीणों से भी चंदा लिया।इ स बारे में प्रभारी बीडीओ वीरेंद्र यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
300 मीटर मार्ग निर्माण पर खर्च हुए 10 हजार रुपये
सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के शिवकगढ़-बेटौरा संपर्क मार्ग की लंबाई 300 मीटर है। इस मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने 10 हजार रुपये एकत्रित किए। मार्ग निर्माण पर 10 हजार रुपये खर्च हुए।
कराएंगे मामले की जानकारी
विकास कार्य से संबंधित मामला है। खंड विकास अधिकारी की ओर से मार्ग निर्माण के संबंध में कार्रवाई की गई होगी। पूरे मामले की जानकारी की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

- एसएन त्रिपाठी, एसडीएम महसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें