फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को पुलिस द्वारा पिटाई करने के मामले में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते रामगा? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जमापुर गांव में पुलिस की ओर से की गई पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एसपी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए एएसपी ग्रामीण को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप भी लगाया। भाजपा नेता करनवीर सिंह ने भी एएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के जमापुर गांव में सोमवार की रात ग्रामीण की पिटाई के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह तमाम ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की ओर से फोर्स बुलाकर उनकी शराब के नशे में जमकर पिटाई की गई। दरवाजा खुलवाकर बेरहमी से मारापीटा गया। सामान तोड़फोड़ दिया गया। इसके बाद उलटे ही पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश कुमार, सुरेश कुमार, दाताराम, कृपाराम, पूनम, केशवराम, संजना, आरती देवी आदि ने एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह को पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें