फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्रामीणों पर हिंसक जानवर का हमला, भाग कर बचाई जान

Thu, 08 Aug 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी थानाक्षेत्र के खमरिया शुक्ल में ग्रामीणों दिखा जंगली जानवर।
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के खमरियाशुक्ल गांव में शौच के जिए जा रहे ग्रामीणों पर गन्ने के खेत से निकले हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक ग्रामीण ने जानवर की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


खमरिया शुक्ल गांव निवासी रामराखन मिश्रा ने बताया कि गांव निवासी हरिगोविंदपुर, मेवालाल शुक्ला, राधेगोविन्द कश्यप, धनीराम यादव, उपेन्द्र कुमार मिश्रा, अनिल कुमार बाजपेई आदि मंगलवार की देर शाम शौच के लिए गांव के पश्चिम खेतों की ओर गए थे। इस दौरान अचानक खेत से निकले जानवर ने मेवालाल और राधे गोविंदपुर पर हमला कर दिया। दोनों के चिल्लाने पर अन्य ग्रामीण उनकी ओर दौड़े तो जानवर खेतों में भा गया। ग्रामीणों ने बताया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था, जबकि वन विभाग भेड़िया होने का दावा कर रहा है। एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें