फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 08 Aug 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चरदा सीएचसी में बिजली के अभाव में एक्स रे मशीन न चलने की जानकारी देते टेक्रीशियन।
विज्ञापन
बहराइच/चर्दा/पयागपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। कहीं बिजली की समस्या है तो कहीं एक्सरे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं चल रही। अस्पतालों में डॉक्टरों व संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा में प्रतिदिन लगभग 500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हेल्थ एटीएम की जांच किट खत्म हो गई है। जिससे मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। बिजली की अघोषित कटौती ने मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एक्सरे टेक्नीशियन अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे में से चार से छह घंटे ही बिजली मिलती है। इस दौरान लो वोल्टेज के कारण एक्सरे मशीन नहीं चल पाती।
वहींं, मोटर न चलने की वजह से मरीज पीने के पानी के लिए भी तरसते रहते हैं। अर्जुन बाबा, अरविंद पाण्डेय, मधु मिश्रा ने बताया कि बिजली न रहने के कारण उनकी एक्स-रे जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को ज्यादा शुल्क देकर बाहर जांच कराना पड़ता है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरीघाट व शिवपुर में भी एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं है। मरीजों को जांच कराने के लिए बाहर भेजना पड़ता है। जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी पयागपुर में नहीं चल पाई नई मशीन
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में रखी एक्सरे मशीन पड़े-पड़े खराब हो गई। उसके स्थान पर कुछ दिन पहले नई डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की गई है। जिसका संचालन अभी नहीं हो पाया है। यहां आने वाले मरीजों को बाहर से एक्सरे करवाना पड़ता है।

उच्चाधिकारियों को दी गई जानकारी
चर्दा के सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनु शर्मा ने बताया कि बिजली की समस्या होने के कारण मरीजों की जांच करने में परेशानी हो रही है। बिजली समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जीवन रक्षक वैक्सीन को बचाने के लिए जेनरेटर चलाना पड़ता है। पयागपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार का कहना है कि नई डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की गई है। कुछ उपकरण लगाए जाने हैं। लगते ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें