फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में ग्रामीण की मौत, युवक घायल

Sun, 18 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया/मिहींपुरवा। सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। रिसिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार ग्रामीण की जान चली गई। वहीं, मिहींपुरवा में बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


लौकी गांव निवासी बेब्भल (54) शुक्रवार दोपहर ऑटो से ससुराल धर्मकांटा जा रहे थे। लक्ष्मनपुर के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बेब्भल की देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर, गड़रियनपुरवा निवासी मनीष कुमार राजपूत (18) शुक्रवार रात बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें