बौंडी (बहराइच)। भिरवा गांव निवासी एक ग्रामीण मंगलवार सुबह भैंस चराने के लिए घाघरा नदी के उस पार जा रहा था। गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम चुरलिया निवासी राजेश यादव (20) पुत्र गुड्डे यादव का मकान घाघरा की कटान में कट गया था। इसके बाद लगभग एक साल से वह हरदी थाना क्षेत्र के भिरवा में रहता था।
मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब वह भैंस चराने के लिए घाघरा नदी को पार कर रहा था। घाघरा नदी को पार करने के दौरान ही डूब गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार महसी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे के करीब शव को नदी से बाहर निकाला गया। तहसीलदार देवेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।