बहराइच। खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण को शुक्रवार की शाम जहरीले सांप ने डस लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बलसिंहपुरवा निवासी कमलेश ने बताया कि उनके बड़े भाई रामसरन (48) शुक्रवार की शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने उनको डस लिया। पास में काम कर रही पत्नी को उन्होंने बताया कि किसी जीव ने काट लिया है और देखते ही देखते वह वहीं गिर पड़े।
परिजन तत्काल उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही रामसरन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया ने बताया कि सर्पदंश से मौत होने की बात परिजन कह रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।