फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पटाखा खरीदने गए मासूम की करंट से मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पटाखा खरीदने गए मासूम की दुकान में लगे टेंट के पाइप में उतर रहे करंट की चपेट में आने से शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



भाटनपुरवा मटेहीकला निवासी जाबिर अली ने बताया कि उनका भतीजा फरहान आलम (6) अपने बड़े भाई सलमान के साथ गांव में दुकान पर शुक्रवार देर शाम पटाखा खरीदने गया था। उसी दौरान जब उसने दुकान में लगे टेंट के पाइप को पकड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पाइप में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया।

इससे वह झुलस कर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन फरहान को मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें