फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो करोड़ से स्मार्ट बनेंगे विहान आवासीय विद्यालय

Sat, 28 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। श्रम विभाग की ओर से संचालित विहान आवासीय बालक व बालिका विद्यालयों के दिन बहुरेंगे। विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए शासन की ओर से प्रति विद्यालय एक-एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। बहराइच के अलावा प्रदेश के अन्य 11 जिलों में संचालित विद्यालयों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे श्रमिकों के बच्चों को अब और बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन




जिले में दो विहान विद्यालय स्थापित हैं, इनमें बालिकाओं का विद्यालय शहर में हुजूरपुर रोड पर है, जबकि बालक विहान आवासीय विद्यालय चिलवरिया में संचालित हो रहा है। 14 वर्ष पूर्व शुरू हुए दानों विद्यालय बजट के अभाव में वर्ष 2025 में बंदी के कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन श्रम विभाग के प्रमुख सचिव ने सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ विद्यालयों का दौरा कर यहां के बच्चों की स्थिति जांची।


इसके बाद विद्यालयों का संचालन कराने के निर्देश दिए। अब इन विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए एक-एक करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से जारी किया गया है। शासन की विशेष सचिव पूजा यादव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बहराइच के अलावा ललितपुर, फिरोजाबाद, इटावा, आगरा, मेरठ, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर, भदोही, गाजियाबाद व मुरादाबाद जिले में संचालित विहान विद्यालयों की भी सूरत बदलेगी।
विज्ञापन




-
इन संसाधनों की होगी खरीद
विद्यालय सीसीटीवी कैमरे से लैस किए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों को स्वच्छ पेयजल के लिए चार वाटर प्यूरीफायर लगेंगे। फर्नीचर, स्मार्ट क्लास के लिए प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, ह्वाइट बोर्ड, दो वाशिंग मशीन, जेनसेट, छात्रों के लिए खेलकूद के सभी उपकरण की खरीद की जाएगी।

-
मिल गया है बजट, लखनऊ से होगी खरीद
सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी ने बताया कि विद्यालयों को संचालित करवाने के लिए शासन से बजट भेज दिया गया है। लखनऊ से सभी सामान की खरीद विभागीय स्तर पर की जाएगी। सभी विहान स्कूल स्मार्ट बन सकें, यही कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें