फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्वास्थ्य मेले में 578 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय तपेसिपाह में स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ।  -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। जरवल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तपेसिपाह परिसर में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता का संगम देखने को मिला। मेले का उद्घाटन सीएमओ डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. संतोष राना व सीएचसी अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर जोर देने की अपील की। मेले में कुल 578 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 447 ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

227 लोगों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। नेत्र जांच शिविर में 46 लोगों की जांच हुई, जिनमें 30 में मोतियाबिंद के लक्षण मिले और छह ने ऑपरेशन के लिए सहमति दी। परिवार नियोजन पर 74 लोगों को परामर्श दिया गया और 16 ने अस्थायी साधन अपनाए।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के तहत 32 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 26 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 22 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें