फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से वीडियो बना रहा था युवक: अचानक खंडहर नुमा घर में कैद हुआ कुछ ऐसा; कांपने लगे हाथ-पांव; गांव में दहशत

Mon, 29 Sep 2025 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

जमनपुरिया गांव में एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी समय खंडहर नुमा मकान से अचानक तेंदुआ और उसका शावक कैद हुआ। उन्हें देखकर उसके हाथ-पांव कांपने लगे। वीडियो देखा तो गांव में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
तेंदुआ और उसका शावक कैमरे में कैद। - फोटो : वायरल वीडियो से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र के जमनपुरिया गांव में तेंदुआ और उसके शावक का वीडियो सामने आया है। इससे गांव में दहशत फैल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ अपने बच्चे के साथ खंडहर नुमा मकान की छत पर टहल रहा है। वायरल वीडियो 11 सेकंड का है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गांव का ही एक युवक मोबाइल से आसपास के नजारे का वीडियो बना रहा था। इसी समय हजारी के खंडहर नुमा मकान की छत पर टहलते हुए तेंदुआ और उसका बच्चा कैमरे में कैद हो गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि हजारी परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। साल में एक बार ही गांव लौटते हैं। उनका मकान खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी मकान में तेंदुआ डेरा डाले हुए है। उसमें अन्य जंगली जानवर भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद भी खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और भय दोनों व्याप्त हैं। कैसरगंज के रेंजर ओंकार नाथ यादव ने कहा कि जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया से ही पता चला है। मौके पर टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें