फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गैर प्रांतों की चार बसें सीज

Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन विभाग व परिवहन निगम की टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से बहराइच-रुपईडीहा मार्ग पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने छह वाहनों पर चालान की कार्रवाई कर चार बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


बहराइच-रुपईडीहा मार्ग पर अवैध तरीके से संचालित वाहनों की रोकथाम को लेकर रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन ओपी सिंह व रुपईडीहा डिपो के एआरएम रामप्रकाश की अगुवाई में टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मार्ग पर संचालित छोट-बड़े वाहनों की गहन जांच की।

कागजों के अभाव में छह बसों का चालान कर जुर्माने की कार्रवाई की गई। अवैध तरीके से संचालित गैर प्रांतों की चार बसों को सीज कर डिपो परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि मार्ग पर अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। बताया कि आगे भी इसी मार्ग पर निरीक्षण कर औचक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें