फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित फ्लाईओवर पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास ट्रक से उतारे जा रहे गॉटर।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 40-सी पर तीन वर्षों से निर्माणाधीन फ्लाईओवर जल्द ही चालू हो जाएगा। रेलवे विभाग ने कार्य की गति बढ़ाने के लिए सोमवार से निर्माण स्थल पर गॉटर गिराने का काम शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि चालू वित्तीय वर्ष में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा, वाहन फर्राटा भर सकेंगे। फ्लाईओवर निर्माण पर कुल 26.25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के गोंडा रोड स्थित इस फ्लाईओवर का निर्माण जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम ने दोनों छोरों का निर्माण पूरा कर रेलवे विभाग को अंतिम निर्माण के लिए सौंप दिया था, लेकिन विभाग के स्तर पर कार्य में देरी हो रही थी।

सोमवार को कार्यस्थल पर गॉटर गिरते देख लोगों में उम्मीद जगी कि इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से मोहल्ला बख्शीपुरा नई बस्ती, दयालपुरवा, घोसियनबाग, चमारनपुरवा, शिवनगर समेत आसपास के अन्य इलाकों की लगभग 50 हजार की आबादी का शहर में आवागमन सुगम हो जाएगा। गोंडा और बलरामपुर की ओर आने व उधर से आने वाले वाहन भी फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन





विलंब पर उठ रहे थे सवाल

फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कार्य में लगातार देरी पर जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ करने पर सितंबर 2025 तक निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। सितंबर बीत जाने के बाद इस परियोजना पर सवाल उठने लगे थे। अब कार्यस्थल पर गॉटर गिराने के काम से अटकलों का दौर खत्म हुआ है। फिलहाल, कार्यस्थल पर गॉटर गिराने का काम शुरू हो चुका है और डिप्टी सीईजीएस सुमित वत्स के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें