फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक घंटा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से फंसे रहे वाहन

Mon, 08 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गोंडा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के    कारण लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग संख्या 39 रविवार की शाम ट्रेन गुजरने के बाद भी लगभग एक घंटे तक बंद रही। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


इतने लंबे समय तक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से वाहनों पर बैठे लोग शोर मचाने लगे। इस बारे में जब रेलवे स्टेशन बहराइच फोन कर पूछा गया तो अधीक्षक ने बताया कि वह अवकाश पर हैं, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लगभग एक घंटा क्रॉसिंग बंद होने से परेशान भीड़ में से कुछ राहगीरों ने खुद बैरियर उठाया तब जाकर रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर खुला और यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्रॉसिंग पर यह समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें