फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संयुक्त अध्यक्ष बने वेदव्रत व महामंत्री आदित्य भान

Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के सेनानी भवन सभागार में चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के स
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सेनानी भवन सभागार में रविवार को सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बहराइच व श्रावस्ती का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें दोनों जिलों के लिए संयुक्त कार्यकारिणी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में संयुक्त जिलाध्यक्ष वेदव्रत श्रीवास्तव व संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह बनाए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में दोनों जिलों से आए 120 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बहराइच की जिला कार्यकारिणी में कर्मवीर सिंह अध्यक्ष, रीता कुमारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर नाथ अग्रवाल सदर तहसील प्रभारी, रमेश कुमार श्रीवास्तव पयागपुर तहसील प्रभारी, शांति प्रसाद यादव कैसरगंज तहसील प्रभारी, विशेश्वर नाथ अवस्थी महसी तहसील प्रभारी, रामदीन गौतम नानपारा तहसील प्रभारी व तपेश्वर सिंह मोतीपुर तहसील प्रभारी बनाए गए। वहीं जिला महामंत्री राजू मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वित्त नियंत्रक रमेश कुमार मिश्र, जिला प्रचार मंत्री तारिक बेग, सरदार ओंकार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। श्रावस्ती की कार्यकारिणी में यदुनाथ यादव अध्यक्ष, विजय कुमार सोनी महामंत्री, अशोक कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं कृष्णदेव तिवारी जमुनहा तहसील प्रभारी, अगनू प्रसाद इकौना तहसील प्रभारी, सूरज कुमार सिंह भिनगा तहसील प्रभारी बनाए गए। शपथ लेने के बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें