फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अग्निशमन विभाग को मिले चार चालक

Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के अ​ग्निशमन विभाग में खड़े दमकल वाहन।
विज्ञापन
बहराइच। अग्निशमन विभाग को शासन की ओर से चार नए चालक मिले हैं। इससे चालकों की कमी से जूझ रहे विभाग ने राहत की सांस ली है। अभी तक जिले में 14 चालकों की जगह महज चार चालकों से काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

जिले के नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष अग्निकांड की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। शासन की ओर से करीब पांच वर्ष पूर्व नानपारा तहसील मेंं अग्निशमन केंद्र की स्थापना कर उसका संचालन शुरू करवा दिया गया। वहीं, करीब तीन वर्ष पूर्व पयागपुर के विशेश्वरगंज व महसी तहसील के मासाडीह गांव में बने अग्निशमन केंद्र का संचालन नहीं हो सका। इसके पीछे चालकों की कमी होना बताया जा रहा था। विभाग के पास मौजूदा समय में अग्निकांड पर काबू पाने के लिए 14 बड़े वाहन तो जरूर हैं, लेकिन चालकों की संख्या सिर्फ चार थी। इसे देखते हुए लखनऊ मुख्यालय से जिले में चार नए चालकों की तैनाती की गई है। अब विभाग के पास आठ चालक हो गए हैं।
अग्निशमन मुख्यालय से चालकों की मांग की गई थी। चार चालकों की नियुक्ति कर दी गई है। अब आठ चालक होने से हर तहसील में एक वाहन लगा दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में होने वाले अग्निकांड पर तत्काल अंकुश लगाया जा सकेगा। -विशाल रामानुज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें