फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीसी पर वाइस चांसलर ने मारा छापा

Fri, 18 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बैक पेपर परीक्षा की द्वितीय पाली में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के 29 कमरों में चल रही परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। हालांकि  कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं मिला।

किसान पीजी कॉलेज में इस समय बहराइच व श्रावस्ती जनपद के 41 महाविद्यालयों की बैक पेपर परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर के 29 कमरों में परीक्षा की द्वितीय पाली में बीकॉम, बीएससी द्वितीय वर्ष व बीए, बीएससी, तृतीय वर्ष के 1590 छात्रों की परीक्षा चल रही थी।

परीक्षा के आरंभ में ही अवध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल ने दल बल के साथ कॉलेज परिसर में छापेमारी की। कॉलेज में वाइस चांसलर को देख प्रशासन सकते में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस चांसलर के साथ मौजूद सचल दस्ते ने कॉलेज के 29 कमरों में चल रही परीक्षा में एक-एक परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। उप कुलपति ने कॉलेज परिसर के प्रत्येक भवन का भी काफी बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा।

कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि कुलपति परीक्षा के शुुरू होते आ गए थे परीक्षा के खत्म होने के 10 मिनट पहले फैजाबाद रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें