फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने झांसी को 6-0 से रौंदा

Mon, 11 Jan 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को छह मुकाबले हुए।
विज्ञापन


जिसमें आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी को शानदार जीत हासिल हुई। वहीं इलाहाबाद व बस्ती के बीच हुआ मैच बराबरी पर छूटा। देवीपाटन व बरेली मंडल के बीच हुआ मुकाबला भी गोलरहित होने के कारण अनिर्णीत हो गया।

खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजन के तीसरे दिन सोमवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेरठ मंडल बनाम आगरा के बीच खेला गया। जिसमें आगरा मंडल की टीम 2-0 गोल से विजेता रही।

इसके बाद इलाहाबाद व बस्ती मंडल के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। तीसरा मुकाबला अलीगढ़ व आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ 2-0 गोल से विजेता रही।

चौथा मैच कानपुर व लखनऊ मंडल के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ मंडल की टीम 2-0 से विजेता बनी। लखनऊ की ओर से शशांक व राहुल ने एक-एक गोल किया।

पांचवा मैच फैजाबाद व विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। जिसमें फैजाबाद ने 3-0 से विजयी हासिल की। छठा मुकाबला बरेली बनाम देवीपाटन मंडल के मध्य खेला गया। यह मैच गोलरहित अनिर्णीत समाप्त हुआ।

सातवां मैच झांसी मंडल व वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने 6-0 से विजय प्राप्त की। वाराणसी की ओर से शिवम ने पांच गोल व सईद ने एक गोल किया।

इन मैचों के निर्णायक निषाद भुवाल, राम कुमार प्रजापति, अजीजुद्दीन, मेहराजुद्दीन, इरशाद अहमद, राहुल वर्मा, अमल कुमार, रतन सिंह, जूद चक्रवर्ती, जावेद व आयूब शाह रहे।

एमएस बेग ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभायी। सरजीत सिंह ने मैचों का संचालन किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, राजकुमार, चंद्रदेव मिश्रा, राम महेश, शिव बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें