फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी सेवा शुरू

Mon, 02 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वाराणसी और बहराइच के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार से वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। स्टेशन अधीक्षक परशुराम ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेन का संचालन बंद किया गया था।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि रविवार को ट्रेन वाराणसी से निर्धारित समय पर रवाना होकर रात 9:30 बजे बहराइच पहुंची। सोमवार सुबह 5:10 बजे गाड़ी संख्या 1421314 बहराइच से अयोध्या होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।

कोहरे के चलते ट्रेन के बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। अब इस सेवा से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें