फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रुपईडीहा से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Mon, 02 Mar 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। रुपईडीहा स्टेशन से हरिद्वार डिपो की बसों के संचालन को लेकर चल रहा गतिरोध रविवार को समाप्त हो गया। अब नेपाल सीमा से सटे कस्बा रुपईडीहा से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा फिर शुरू हो गई है। बसों के संचालन के लिए प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 2:15 बजे तक का स्लॉट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



रुपईडीहा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि देहरादून स्थित मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय द्वारा 20 फरवरी को जारी पत्र में दोनों डिपो के बीच पूर्व में संचालित बस सेवाओं का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया गया था। इसी पत्र के अनुपालन में हरिद्वार डिपो की बसों के लिए रुपईडीहा बस स्टेशन पर प्रतिदिन दो घंटे का समय निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।


रविवार को आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समय निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की। आपसी सहमति से समय में आंशिक संशोधन करते हुए दोपहर का दो घंटे का स्लॉट तय किया गया। इस सहमति के बाद बसों के संचालन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पूरी तरह समाप्त हो गई।
विज्ञापन



इस निर्णय से यात्रियों को सीधी और नियमित बस सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें