फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 केंद्रों पर फ्रंट लाइन कर्मियों का शुरू हुआ वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कालेज, महिला अस्पताल और 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी डोज की वैक्सीन लगाई गई। साथ ही छूटे स्वास्थ्य व कोरोना फ्रंट लाइन कर्मियों का भी वैक्सीनेशन हुआ। इनमें 1188 लोग दूसरी डोज के शामिल रहे। 27 बूथों पर नोडल अधिकारी की देखरेख में सुबह 10 बजे से वैक्सीनेशन शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को कोरोना की दूसरी डोज की वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कालेज, महिला अस्पताल के अलावा 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि 1188 अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को कोरोना की दूसरी डोज लगनी है। इसके लिए 12 केंद्रों पर 29 बूथ बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी की देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। कोरोना की दूसरी डोज के अलावा छूटे स्वास्थ्य कर्मचारियों व फ्रंट लाइन कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। इनमें मोतीपुर, शिवपुर, महसी, रिसिया, चरदा, पयागपुर, कैसरगंज समेत 10 सीएचसी शामिल हैं।
रेनबो अस्पताल में किसी ने नहीं लगवाया टीका
स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित रेनबो अस्पताल को कोरोनो वैक्सीनेशन के लिए चुना गया है। यहां आम ग्रामीण 250 रुपये खर्च कर वैक्सीन लगवा सकता है। लेकिन तीन दिन बाद भी किसी व्यक्ति ने रुपये अदा कर कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें