फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूरिया की किल्लत, हंगामा, सात लोग घायल

Thu, 21 Aug 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज ​​स्थित साधन सहकारी समिति बदरौली मंे हुए विवाद के बाद तैनात पुलिस।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/कैसरगंज। यूरिया की बढ़ती किल्लत और वितरण में अनियमितताओं को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार उबाल मार रहा है। बुधवार को कैसरगंज की साधन सहकारी समिति बदरौली में हालात तब बेकाबू हो गए, जब खाद लेने पहुंची भीड़ ने सचिव व उनके सहयोगियों पर हमला बोल दिया। हमले में समिति सचिव समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



कैसरगंज तहसील के साधन सहकारी समिति बदरौली में बुधवार को हालात तब बेकाबू हो गए, जब खाद लेने पहुंची भीड़ ने सचिव व उनके सहयोगियों पर हमला बोल दिया। समिति सचिव अयोध्या प्रसाद, शंकर सिंह, राज सिंह, पंकज यादव व अनिल समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से ही समिति परिसर में खाद के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। सचिव अयोध्या प्रसाद ने सौ लोगों को टोकन बांटकर वितरण शुरू किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने से स्थिति और बिगड़ गई। कुछ किसानों ने गुस्से में सचिव व सहयोगियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने स्थिति को काबू में किया। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति पर 500 बोरी खाद उपलब्ध थी, कमी नहीं थी, विवाद की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।



कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती
पयागपुर में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने औचक निरीक्षण कर कई दुकानों की जांच की। इस दौरान खजुरी के नारायण कृषक सेवा केंद्र व आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पर यूरिया नदारद मिली, जबकि अन्य दुकानों पर सीमित मात्रा में वितरण पाया गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या ज्यादा दाम वसूलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।



रिसिया में दो दुकानें सील
रिसिया। किसानों की शिकायत पर एसडीएम सदर पूजा चौधरी ने खाद अधिकारी के साथ छापे मारकर दो दुकानों से 137 बोरी यूरिया बरामद की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि दुकानदार 500 से 700 रुपये तक की दर से यूरिया बेच रहे हैं। मौके पर मौजूद खाद अधिकारी और लेखपाल की मौजूदगी में विक्रेता इरफान व छब्बन की दुकानें सील कर दी गईं।


समितियों से हताश लौटे किसान
मटेरा। क्षेत्र में हालात और गंभीर हैं। समितियों पर एक दिन में केवल 40–50 किसानों को खाद दी जा रही है। सचिव मशीन की खराबी या अन्य बहाने बनाकर शेष किसानों को टरका देते हैं। सुबह चार बजे से लाइन में लगने वाले किसान भूखे-प्यासे इंतजार करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को निराशा ही हाथ लगती है। महिलाओं को भी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, मगर खतौनी में नाम न होने पर उन्हें भी लौटा दिया गया।



पुलिस ने बंटवाई यूरिया
विशेश्वरगंज। क्षेत्र में दो दिन में पुलिस की मौजूदगी में 800 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। हालांकि पर्याप्त मात्रा न होने से कई किसानों को मायूस लौटना पड़ा। सचिव उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 500 बोरी की आपूर्ति की रकम जमा हो चुमी है, जल्द खेप आने की संभावना है। अन्य समितियों पर भी सीमित मात्रा में खाद पहुंच रही है, पर किसानों की जरूरतों के मुकाबले यह नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें