फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नर्सिंग होम में बालक की मौत पर हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बाईपास रोड स्थित नर्सिंग होम में इलाज के दौरान रविवार रात 11 वर्षीय बालक की मौत हो जाने से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। डायल 112 पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




हुजूरपुर क्षेत्र के हरवा टांड़ भग्गड़वा निवासी मुन्ना कश्यप ने बताया कि उनके पुत्र अमन कश्यप (11) को पेट दर्द की शिकायत थी। लगभग 10 दिन पहले उसे बायपास रोड स्थित जेएस रिदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने तीन-चार दिन में ठीक होने का भरोसा दिया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि रविवार रात गलत इंजेक्शन लगाए जाने से अमन की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी सीएमओ को दे दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अपने हिसाब से देख लीजिए, अस्पताल आ जाइए
वहीं, जब अस्पताल संचालक डाॅ. जहरुल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि बालक को लिवर से संबंधित गंभीर बीमारी थी, इंजेक्शन से मौत नहीं हुई है। अपने हिसाब से देख लीजिए, नर्सिंग होम आ जाइए फिर बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें