फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच की स्नेहा का कमाल, परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक अधिकारी पद हुईं चयनित, रोशन किया जिले का नाम

Wed, 12 Aug 2026 11:38 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रूपईडीहा बहराइच

सार

स्नेहा के परिजनों ने बताया कि स्नेहा ने पढ़ाई के दौरान अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत की और चुनौतियों के बावजूद तैयारी जारी रखी। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ स्नेहा जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच शहर के काजी कटरा, समई माता मंदिर के निकट रहने वाली स्नेहा जायसवाल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बहराइच का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


स्नेहा जायसवाल के पिता संजीव जायसवाल और माता पुष्पा जायसवाल हैं। उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पूरी की। इसके बाद किसान पीजी कॉलेज से बीएससी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेपाल में बैठकों व जनसंपर्क का दौर, भारतीयों से जता रहे सहयोग की उम्मीद, बलरामपुर में भी हलचल पर नजर


स्नेहा ने स्नातक अभियंत्रण योग्यता परीक्षा (गेट), संयुक्त प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा (जेईएसटी) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेएएम) भी उत्तीर्ण की हैं। वैज्ञानिक अधिकारी पद की चयन प्रक्रिया के तहत 26 अप्रैल को लिखित परीक्षा हुई, जबकि 9 जून को साक्षात्कार आयोजित किया गया। 10 अगस्त को परिणाम घोषित हुआ, जिसमें स्नेहा का चयन हुआ।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार स्नेहा ने पढ़ाई के दौरान अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत की और चुनौतियों के बावजूद तैयारी जारी रखी। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।

स्नेहा की इस सफलता पर नेपालगंज बांके के डॉ. प्रकाश नाग और उनके मामा प्रमोद नाग ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों ने खुशी जताते हुए कहा कि स्नेहा की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे बहराइच जिले को गौरव मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें